


ऋषिकेश 3 नवंबर ऑल इंडिया सिंगर एसोसिएशन (AISA) की ओर से एक नवंबर को देहरादून स्थित होटल स्पैरो में राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 45 गायकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिता में ऋषिकेश के गायक विनोद द्विवेदी ने सुपर सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘वॉयस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया।
विनोद द्विवेदी ने अपनी सुरीली आवाज और उत्कृष्ट गायकी से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने फिल्म ‘स्वामी’ का प्रसिद्ध गीत ‘ का करूं सजनी, आए न बालम’ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया और सुपर सीनियर वर्ग में उन्हें विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद ऋषिकेश पहुंचने पर होटल देवभूमि इन, देहरादून रोड में उनके मित्रों एवं संगीत प्रेमियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस उपलब्धि पर संगीत प्रेमियों ने खुशी जताते हुए कहा कि विनोद द्विवेदी ने अपनी गायकी से ऋषिकेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। स्वागत करने वालों में ललित नोटियाल विवेक गौड राजीव शर्मा दुर्गा सिंह रावत नामिता राय वेद पांडेय धरज चतरथ हिमांशु शर्मा विनय शर्मा आदि थे.

