टिहरी जिला योजना समिति के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित जिला निर्वाचन अधिकारी ने वितरित किए प्रमाण पत्र



टिहरी 14 अक्टूबर,  जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बुधवार को जिला पंचायत सभागार, बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उपस्थित निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

‎जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि जिला योजना समिति की जनपद के विकास की योजनाओं के निर्माण एवं प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।

‎‎निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजय पाल सिंह, विजय लाल, शकुन्तला, शीशपाल एवं शीशपाल सिंह शामिल हैं।

‎‎इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी 17 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

‎‎इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला योजन समिति बृजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!