मुनि की रेती–ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की कार्रवाई, 29 चालान कर ₹3,600 का अर्थदंड वसूला



मुनि की रेती, टिहरी 13 अक्टूबर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती–ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

पालिका अध्यक्ष  नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी  बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सफाई निरीक्षक  नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर  कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम ने कैलाश गेट, जानकी सेतु, आस्था पथ तथा नदी किनारे के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

अभियान के अंतर्गत अब तक 29 चालान करते हुए कुल ₹3,600 का अर्थदंड वसूला गया। पालिका अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने, सड़क किनारे कूड़ा न फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की।

पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। नागरिकों से स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त मुनि की रेती–ढालवाला बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!