24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन टिहरी ने नैनीताल को 42-40 से हराया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती 8 अक्टूबर श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश के सभी 13 जनपदों की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की कुल 39 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 468 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरे दिन हुए मुकाबलों में मेजबान जनपद टिहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में नैनीताल को रोमांचक मुकाबले में 42-40 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में टिहरी का मुकाबला उत्तरकाशी की टीम से होगा।

वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तरकाशी ने पिथौरागढ़ को 27-12 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मुकाबले में मेजबान टिहरी ने नैनीताल को 26-14 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी  वीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी  दीप्ति तथा श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  अजीतपाल सिंह रौथाण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिला खेल समन्वयक श्री विनोद नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं और विभिन्न वर्गों में मुकाबले बेहद रोमांचक हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष  रविन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष  राजपाल सिंह नेगी, सूर्यपाल सिंह चौहान, धीरेन्द्र असवाल, हेमराज नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, प्रदीप राणा, दिनेश बिष्ट एवं सतीश बलूनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!