मुनि की रेती पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा को उनकी प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती  26 सितंबर  विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल कैलाश गेट में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक एवं नगर पंचायत मुनि की रेती  के अध्यक्ष स्वर्गीय उत्तम सिंह राणा  को उनकी प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई जिसमे वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय  उत्तम सिंह राणा एक उत्तम प्रशासक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए महान व्यक्ति थे, उन्होंने हमेशा अपना जीवन समाज की भलाई तथा शिक्षा और शिक्षण संस्थाओं के कल्याण के लिए लगाया विद्यालय के प्रबंधक योगेश राणा ने कहा कि हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयदेव उनियाल ने कहा कि राणा जी को एक कर्मठ समाज सेवक थे, इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि के साथ उनसे जुड़े हुए प्रसंगों को याद किया गया, और विद्यार्थियों को स्टेशनरी तथा अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या  शर्मिला सुंदरियाल  नीरज कुमार ,एम एम सी की अध्यक्षा  प्रीति राणा पूर्व प्रधानाध्यापक  बी एस राणा‌ प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं पूर्व शिक्षक  आर के पोखरियाल उप प्रबंधक  कुलदीपक शास्त्री मदन मोहन नेगी  आशा बिंजोला  पूजा कुकरेती सहित विद्यालय के qकई अभिभावक उपस्थित थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!