राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड उपविजेता, टिहरी के चार खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 25 सितंबर सी आई एल सी ई नेशनल गेम्स हॉकी अंडर-19 पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित फील्ड मार्शल करिअप्पा हॉकी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड की टीम में टिहरी गढ़वाल जिले के चार खिलाड़ियों सार्थक रागड़, चैतन्य प्रजापति , श्रेयांश बिजलवान और अग्रिम डोभाल का चयन हुआ था। चारों खिलाड़ी ओंकारानंद स्कूल के छात्र है  खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

जिला खेल अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने उत्तराखंड टीम के उपविजेता बनने पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

हॉकी टीम के कोच वाहिद अहमद और ओंकारानंद स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!