नव मधुबन आश्रम में हर्षोल्लास से मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती 19 सितंबर नव मधुबन आश्रम में राधा रानी का जन्मोत्सव शनिवार को धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री राधा रानी के दुर्लभ चरण दर्शन कराए गए। आश्रम के अनुसार, ये चरण दर्शन वर्ष में केवल एक बार होते हैं। शाम चार बजे से रात नौ बजे तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था रही।

जन्मोत्सव के अवसर पर संत-महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। संतों को दक्षिणा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शाम को राधा-गोविंद जी का विधिवत महाभिषेक किया गया। इसके बाद प्रवचन, आरती तथा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस  अवसर पर नव मधुबन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद दास  महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्राप्ति के लिए राधा जी की भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए। राधा रानी की भक्ति से मनुष्य भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित भाव विकसित कर अपने जीवन को सफल बना सकता है।

कार्यक्रम में नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंघल, मानव जौहर, आशीष गुप्ता, हिमांशु गोयल, वैभव गोयल, डॉ. सुनील सहगल, हिमांशु गुलाटी, नितिन गुप्ता, जितेंद्र बर्थवाल, पवन जड़, किरण जड़, रासबिहारी दास, मुकुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में आश्रम के महाप्रबंधक हर्ष कौशल सहित आश्रम के संतों एवं सेवकों का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!