


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनिकीरेती 5 सितंबर नव मधुबन आश्रम मुनिकीरेती में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रभुपाद एवं श्रील भक्तिपाद आविर्भाव उत्सव के साथ नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर नव मधुबन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास ने भक्तों को प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश दिया। इसके बाद संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर हरिनाम संकीर्तन पर झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान नव मधुबन आश्रम से जुड़े करीब 150 भक्तों को स्वामी परमानंद दास द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने भक्तों की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की सराहना करते हुए सभी को सम्मान प्रदान किया।
पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर हर्ष कौशल, हरि भक्त दास, रासबिहारी, सुरेंद्र कंडवाल, सुनील कंडवाल राजकिशोर सहित अनेक भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

