मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी  30 अगस्त,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निर्देशों के क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 24 अगस्त से एक सप्ताह का विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

‎अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से मलेथा एवं कीर्तिनगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान द्वारा देवप्रयाग एवं चौरास क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट एवं परचूनी दुकानों का निरीक्षण किया गया।

‎‎सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत नें बताया कि जांच के दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें बेकरी का 01, तेल के 02, मिठाई के 02, अनाज उत्पाद के 02, दूध का 01, पनीर का 01 तथा नमकीन के 03 नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

‎अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक राय सिंह एवं जगदीश गैरोला तथा पूर्ति विभाग से ललित मोहन कठैत उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!