ब्रेकिंग

सुनील आर्य होंगे नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सम्मानित



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनि की रेती  12 अगस्त  अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा, संस्कृति एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के 85 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह के लिए टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के टिहरी जिला अध्यक्ष सुनील आर्य का चयन किया गया है। समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सुनील आर्य के सम्मानित होने की खबर से टिहरी जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके चयन को जनसेवा के क्षेत्र में टिहरी के लिए गौरव का विषय बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!