


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 11 अगस्त मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत चयन ट्रायल बोराड़ी स्टेडियम में प्रारंभ हो गए हैं। चयन प्रक्रिया के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में 8 से 9 वर्ष तथा 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए।
आयोजित चयन ट्रायल में जनपद के विभिन्न ब्लॉक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों से चयनित कुल 245 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अनुसार, चयन ट्रायल के अगले चरण में 12 अगस्त 2026 को 11 से 12 वर्ष तथा 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया इस योजना का उद्देश्य जनपद के प्रतिभावान एवं उदीयमान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना है।

