ब्रेकिंग

‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुपूर्णिमापर शुभकामना संदेश, संतों को देवभूमि उत्तराखंड के जैविक उत्पाद किए भेंट



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) टिहरी 29 जुलाई,  जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने टिहरी मुख्यालय स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से गुरुपूर्णिमा का शुभकामना संदेश तथा देवभूमि उत्तराखंड के जैविक उत्पाद संतों को भेंट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान गायत्री परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं धार्मिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।


‎गायत्री भवन स्थित साधना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाल ने सभी संतों, श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिवार के सदस्यों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु वह है, जो हमें सच्चाई, ईमानदारी और अच्छे रास्ते पर चलना सिखाते हैं। गुरु कोई भी हो सकता है, लेकिन जिसे गुरु का स्थान मिला है, उसे अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहिए।
‎उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अच्छा बनेगा तो परिवार अच्छा बनेगा और अच्छे परिवार मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। व्यक्ति का स्वभाव और सोच उसके आसपास के माहौल से भी बनती है। टिहरी के लोग सकारात्मक सोच रखने वाले हैं और यही इस जिले की पहचान है।

‎जिलाधिकारी ने कहा कि गायत्री परिवार समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ काम कर रहा है। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिससे बच्चों और नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलें। समाज में जैसा वातावरण होगा, वैसा ही प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। उन्होंने सभी से अपने गुरुजनों का सम्मान करने, उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में अच्छे कार्यों के लिए मिलकर आगे आने का आह्वान किया।

‎इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, विजय जड़धारी, सुशील बहुगुणा, शांतिकुंज से बी.पी. बधानी, देवी सिंह पंवार, कुंवर सिंह राणा, कृष्ण भूषण पेटवाल सहित अन्य संतजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!