ब्रेकिंग

ऋषिकेश आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहतकोष से लगभग 20 चेक वितरित किए



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 24 जुलाई  ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में लगभग 20 चेक वितरित किए। इस सहायता में विशेष रूप से बीमारी से पीड़ित, आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को प्राथमिकता दी गई।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंदों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कठिन परिस्थितियों में लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हो और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। डॉ. अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें सहायता दिलाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर ऋषिकेश तहसीलदार प्रदीप नेगी, क्षेत्रीय पटवारी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, अरविंद चौधरी, विपिन कुकरेती, सुनीता देवी, राजबीर, मधु डबराल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!