ब्रेकिंग

टिहरी झील रिंग रोड परियोजना के प्रभावितों की जनसुनवाई सम्पन्न



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 22 जुलाई जन सुनवाई के दूसरे दिन आज अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अंतर्गत टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण) परियोजना के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन से संबंधित जनसुनवाई डोबरा-चांठी पुल के समीप आयोजित की गई।

जनसुनवाई में तहसील मदननेगी एवं टिहरी के 09 प्रभावित ग्रामों—रौणिया, सेम, कोलधार, गडोली, रौंलाकोट, झिंवाली, चांठी, मरोड़ा एवं तिवाड़गांव—के 50 प्रभावित कास्तकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 13 कास्तकारों द्वारा अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराए गए, जिनके निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की आपत्तियों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की समस्त प्रक्रिया उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आपत्तियों का समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

जनसुनवाई के दौरान विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि दीपक कुमार, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, प्रधान सहायक बीना सेमवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!