महिला स्वरोजगार से ही परिवार सुदृढ़ होगा । ऋषिराज सुनील भगत।



महिला स्वरोजगार से ही परिवार सुदृढ़ होगा ।
ऋषिराज सुनील भगत।
मुनिक

मुनि की रेती (आशीष कुकरेती) स्वामिनारायण आश्रम शीशम झाड़ी मुनि की रेती द्वारा संचालित स्वामिनारायण सिलाई एवं रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के बैच 2025 का प्रैक्टिकल एवं वार्षिक समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 25 बालिका /महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया उन्होंने अपने हाथ से बनाई हुए दस्तकारी बच्चों की ड्रेस ,स्वयं के परिधान और कई प्रकार की कढ़ाई वाले मेजपोश आदि प्रदर्शित किये ।
इस अवसर पर परीक्षकाें ने उनकी फाइलें एवं हाथ की दस्तकारी का अवलोकन करते हुए की सराहना की ।
प्रशिक्षार्थियों को को संबोधित करते हुए आश्रम के परम अध्यक्ष ऋषिराज  सुनील भगत जी ने कहा कि यदि महिलाएं रोजगार से जुड़ेगी तो तभी परिवार और राष्ट्र मजबूत बनेगा ,उन्होंने कहा कि अपने हुनर को प्रदर्शन करना और उसमें दक्षता प्राप्त करना ही हमारे केंद्र का लक्ष्य है ।
केंद्र के पर्यवेक्षक आर के पोखरियाल ने बताया कि स्वामिनारायण आश्रम द्वारा संचालित यह केंद्र कोरोना काल मार्च 2020 से लगातार गरीब एवं निर्बल वर्ग की महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देता आ रहा है साथ ही समय-समय पर अचार मुरब्बा ,चटनी ,ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण भी भारत सरकार के कौशल विकास अभियान के अंतर्गत चलाया जाता है
इस अवसर पर 25 बालिका एवं महिलाओं ने परीक्षा पास की केंद्र की, प्रशिक्षका श्रीमती अर्चना धीमान ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। परीक्षक के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद्  दीपा भट्ट  अन्नपूर्णा गौड़ काजल राज मिश्रा जी इसके अलावा बिमला  बबीता मिश्रा आश्रम के सहयोगी बी आर ढोलकिया आश्रम पी आर ओ सौरव रणकोटि सूरज कुमार आदि उपस्थित थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!