ब्रेकिंग

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण, महिला कैदियों के कौशल विकास पर दिया जोर



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) हल्द्वानी 17 जुलाई   उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल दो दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर हैं। आज उन्होंने उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और महिला बंदियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खान-पान तथा उन्हें मिलने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि कारागार में महिला कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के सहयोग से महिला बंदियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई जैसे रचनात्मक कार्यों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे जेल में रहते हुए भी अपने समय का सदुपयोग कर रही हैं। कारागार में एक बिक्री भी स्थापित की गई है जिसमें बंदियों द्वारा बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं तथा कारागार प्रशासन द्वारा उन्हें बाजार में बेचा जाता हैं, वहीं महिला कह दिया द्वारा सिलाई का कार्य बहुत ही कुशलता से किया जा रहा है जो की सिलाई के जरिए अपनी कमाई भी कर रही है।

इसके साथ ही, महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से जेल में बंद महिला कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, अभी कुछ समय पहले ही महिला बंदियों के लिए एक विशेष ब्यूटीशियन कोर्स भी सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया, ताकि रिहाई के बाद वे समाज में एक सम्मानजनक आजीविका कमा सकें। भाइयों के अध्यक्ष ने चिकित्सा सुविधा का भी जायज़ा लिया जिससे वह बहुत संतुष्ट हुई। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इन सभी सुधारात्मक और कौशल विकास गतिविधियों पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रमोद कुमार, डिप्टी जेलर रचित बोंठियाल, डिप्टी जेलर नीलम धामी, डॉ. पलक मित्तल, प्रतिभा जोशी, आधार वर्मा सहित कारागार प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!