ब्रेकिंग

वन विभाग एवं पूर्व मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं वृक्ष संवर्धन की ली गई शपथ



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 9 जुलाई  लाल बीट वन क्षेत्र में वन विभाग एवं पूर्व मेयर अनिता ममगाई  के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

अनिता ममगाई द्वारा पौधा रोपित किया गया। इसके उपरांत वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, अशोक एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए।
सभी प्रतिभागियों को पूर्व मेयर ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित रखने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई । वन विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण एवं वनों के महत्व पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मेयर  अनिता ममगाई  ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के पर्यावरण संरक्षण के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को वृक्षारोपण को अपनी आदत बनाना होगा। आज ली गई शपथ हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा भविष्य देने की प्रेरणा देगी।”

वन विभाग के अधिकारी सुनील भदुला ने कहा कि विभाग द्वारा जिले में निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में पार्षद राजेश कोटियाल, प्रतिमा (वन दरोगा), अवतार सिंह रावत (वन दरोगा), रोशन ध्यानी, ममता रावत, राखी बिष्ट, अंशु (वन आरक्षी) , ज्योति (वन आरक्षी), अरविन्द सिंह (वन आरक्षी) ,वासुदेव (वृक्षारोपण चौकीदार),प्रिंस (वृक्षारोपण चौकीदार) आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!