

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 27 जून पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान के तत्वाधान में भव्य गोमुख संकल्प कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा शनिवार को हृषिकेश नारायण भरत भगवान भरत मंदिर मैं पूजा अर्चना के साथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान के अंतर्गत गोमुख संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा का शुभारंभ श्री भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया
इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि इस प्रकार जन चेतना अभियान के द्वारा मां गंगा के पावन जल की महत्ता को लोगों को बताया जाएगा भव्य कलश यात्रा के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए गंगा की दिव्यता पवित्रता एवं अमृतता का वर्णन किया गंगाजल जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों को पवन बनता है गोमुख संकल्प कलश यात्रा संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि यह यात्रा उत्तरकाशी गंगोत्री गोमुख से होते हुए फिर से ऋषिकेश वापसी करेगी और यात्रा का समापन मुनि की रेती शत्रुघन घाट पर होगा इस बीच पढ़ने वाले पड़ाव में पूजा अर्चना के साथ पौधारोपण किया जाएगा यात्रा के दौरान पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत कपड़े के थैले भी बांटे जाएंगे इस अवसर पर उपस्थित हर्षवर्धन शर्मा वरुण शर्मा संस्कार योगशाला के अध्यक्ष आचार्य नवीन जोशी
दीप शर्मा संजय शास्त्री महेश गुप्ता जयेंद्र रमोला महंत रामकृपाल दास रामचंद्र कपिल गुप्ता विवेक गोस्वामी कमल सिंह राणा अजीत चमोली स्वप्नाली देशमुख आदि लोग उपस्थित थे

