उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के संगठन कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 21 जून उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ, टिहरी गढ़वाल के नवनिर्मित संगठन कक्ष का उद्घाटन माननीय सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत व अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर सांसद ने संगठन कक्ष के शुभारम्भ पर कर्मचारी संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन कक्ष कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वर नारायण थपलियाल एवं जिला महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने संगठन कक्ष के उद्घाटन पर कर्मचारी संघ को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह परिसर कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद एवं प्रशासनिक कार्यों के बेहतर समन्वय में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!