मानसून तैयारी मॉक अभ्यास-2026 के संबंध में राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सम्मेलन आयोजित



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) टिहरी 19 जून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्तरीय मानसून संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा आज राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के मध्य समन्वय की समीक्षा तथा राज्य एवं जनपद स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की तत्परता की तैयारी करना था।

मॉक अभ्यास के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल में मानसून के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों एवं संभावित आपदा परिदृश्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान घनसाली, देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-7, नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34, कांडीसौड़ एवं सियांसू क्षेत्र में भूस्खलन की संभावित घटनाओं के साथ ही देवप्रयाग संगम एवं मुनि की रेती क्षेत्र में डूबने (ड्राउनिंग) की घटनाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों एवं विभागीय समन्वय की जानकारी साझा की गई।

बैठक में बताया गया कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आगामी 27 जून को टेबल टॉप अभ्यास (Table Top Exercise) तथा 29 जून को जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

जनपद टिहरी से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!