चारधाम यात्रा: निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 04 वाहन सीज़



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 15 मई, टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार कल परिवहन विभाग द्वारा भद्रकाली एनएच-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग किए जाने के अभियोग में 02 वाहनों को सीज़ किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अभियोगों में 02 वाहन और सीज़ किए गए। वहीं विभिन्न यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पर कुल 12 चालान भी किए गए।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान अनंतराम रावत, अर्जुन सिंह सहायक प्रवर्तन निरीक्षक, रोहन, विपिन एवं सुशील परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में न करें तथा यात्रा के दौरान केवल अधिकृत सार्वजनिक सेवा वाहनों का ही प्रयोग करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!