ब्रेकिंग

निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड, प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) देहरादून  24 मार्च  को सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड, देहरादून का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री माननीय सुबोध उनियाल से उनके सरकारी आवास यमुना कालोनी में मिला और स्वास्थ्य मंत्री बनने पर माननीय मंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि चार वर्षो से पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत रहे हैं और अब आस जगी है कि संगठन की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसी संदर्भ में कृषाली ने माननीय मंत्री जी से त्रिपक्षीय वार्ता की बात कही है जिस पर मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही संगठन को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में आर.एस.परिहार,चन्द्र प्रकाश,सुमेर चंद रवि,मोहन सिंह रावत,सरदार रोशन सिंह, आर. एस.विरोरिया,हृदयराम सेमवाल, चन्द्रमोहनउनियाल,शूरवीरसिंह असवाल,जबरचन्द कुमांई, जगदीशप्रसाद रतूडी,राजेन्द्र सिंह गुसांई,सोहनसिंह नेगी जबर सिंह पंवार,भगवती प्रसाद उनियाल, गणेश चन्द्र पाण्डेय,शोभा पाण्डेय,भागेश्वरी काला,देवा नन्द गोदियाल,ओम प्रकाश जुझेलिया,सुधीर खुदलानी,विनोद बिजल्वाण आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!