ब्रेकिंग

जनपद के समस्त राशन कार्ड धारक अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई – पॉस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करें



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 23 मार्च जनपद के समस्त राशन कार्ड धारक अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई – पॉस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करें

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निदेशों के क्रम में राशन कार्ड धारकों को माह फरवरी, 2026 के खाद्यान्न वितरण कीअवधि दिनांक 31 मार्च 2026 तक विस्तारित कर दी गयी है,साथ ही माह मार्च 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 31 मार्च 2026 तक रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया कि जनपद के कार्ड धारक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से माह फरवरी, 2026 एवं माह मार्च 2026 का खाद्यान्न दिनांक 31 मार्च 2026 तक बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से अवश्य प्राप्त करलें। साथ ही खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करते समय अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई – पॉस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का कष्ट करें। अन्यथा निर्धारित अवधि के पश्चात् भविष्य में उपरोक्त माहों का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना सम्भव नहीं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!