

ऋषिकेश(आशीष कुकरेती) 18 मार्च उत्तराखंड सरकार द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहयोग से गंगा रिज़ॉर्ट मुनि की रेती ऋषिकेश में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन योग साधकों ने दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में आज कल से आरंभ हो रहे हिंदू नववर्ष (नवसंवत्सर) की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक दीपदान के साथ साथ फूलों की होली खेली योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने कहा हमारी गौरवशाली और वैभवशाली ऋषि मुनि परंपरा रही है जिसने योग और ध्यान के रूप में विश्व शांति के लिए अचूक औषधि दी है आज संपूर्ण विश्व में भय, आतंक, अलगाववाद और युद्ध का वातावरण है, दुनियां में सुख और शांति भारतीय ऋषि मुनि परंपरा, संस्कृति और संस्कारों से ही आ सकती है इसलिए सभी को कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हिन्दू नववर्ष धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए और पूरी नवरात्रि परस्पर एक दूसरे को बधाई भी देनी चाहिए, डा0 जोशी ने साधकों को विशेष ध्यान भी करवाया।

