ब्रेकिंग

बरवाल गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन जल जीवन मिशन योजना का हुआ शुभारंभ



दिनांक 14 फरवरी, 2026

बरवाल गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन, जल जीवन मिशन योजना का हुआ शुभारंभ”

थौलधार विकासखंड के बरवाल गांव में जल पूजन व जल शपथ के साथ मनाया गया जल अर्पण दिवस”

उत्तराखंड पेयजल निगम चम्बा द्वारा बरवाल में जल अर्पण दिवस पर विशेष कार्यक्रम”

जनपद टिहरी के विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में शुक्रवार दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम हेतु निर्मित पेयजल योजना के कार्य पूर्ण होने एवं निर्माण के पश्चात योजना का संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत द्वारा प्रारम्भ किये जाने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में योजना के सफल संचालन हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जल पूजन, जल शपथ के साथ साथ स्कूली बच्चों की जल संरक्षण विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए। उत्तराखंड पेयजल निगम चम्बा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा ग्राम समाज को पेयजल योजना संचालन, स्वच्छता, टेस्टिंग, जल संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र सिंह रांगड़, ज्येष्ठ उपप्रमुख सुनीता राणा, ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता के एन सेमवाल, सहायक अभियंता राजवीर राणा, सुबोध थपलियाल, अपर सहायक अभियंता अनिल पंवार, शुभम शर्मा, आशीष पंवार, प्रधानाध्यापक अमित चमोली, मोहन सिंह चौहान, रोशन लाल शिलस्वाल सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!