ब्रेकिंग

जनवरी-फरवरी 2026 का खाद्यान्न वितरण 28 फरवरी तक जारी रहेगा”



दिनांक: 05 फरवरी, 2026

“दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई”

“फोर्टिफाइड चावल की अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न वितरण अवधि विस्तारित”

“राशन कार्डधारकों हेतु खाद्यान्न वितरण की नई समय-सीमा जारी”

“जनवरी-फरवरी 2026 का खाद्यान्न वितरण 28 फरवरी तक जारी रहेगा”

जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज कुमार डोभाल ने जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया, कि फर्कोटिफाइड चावल (Fortified Rice) की उपलब्धता न होने से राशन कार्डधारकों को माह दिसम्बर 2025 का चावल वितरण न होने के कारण, माह दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 15 फरवरी 2026 तक विस्तारित कर दी गयी है, साथ ही माह जनवरी, एवं फरवरी 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 28 फरवरी 2026 तक रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारक से अपील की है कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से माह दिसम्बर 2025 का खाद्यान्न दिनांक 15 फरवरी, 2026 तक एवं माह जनवरी, फरवरी 2026 का खाद्यान्न दिनांक 28 फरवरी 2026 तक बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!