


मुनिकीरेती17 अक्टूबर वार्ड सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण के जिला योजना समिति के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर नगर पालिका मुनिकीरेती में उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान एवं पालिका के सभासदों ने गजेंद्र सिंह सजवाण को फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने कहा कि गजेंद्र सिंह सजवाण का जिला योजना समिति में निर्विरोध चुना जाना नगर पालिका एवं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे समिति में क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
सभासदों ने भी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि जिला योजना समिति में प्रतिनिधित्व मिलने से मुनिकीरेती क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है। स्वागत के दौरान पालिका के सभासद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

