भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मुनिकीरेती पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती 15 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुनिकीरेती आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल वसुंधरा पैलेस पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता बच्चन सिंह पोखरियाल ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

नव मधुबन आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने तीरथ सिंह रावत को प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं महंत रवि शास्त्री ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गंगा सेवा पर्यावरण समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल तथा युवा मोर्चा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक विकास नेगी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!