


ऋषिकेश, (आशीष कुकरेती ) 16 अगस्त प्राचीन सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर नगर में आयोजित विशाल भंडारे में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवालय में विधिवत जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने भगवान कमलेश्वर महादेव से क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर कमलेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान, संजय ध्यानी, कृतराम जोशी, उषा जोशी, चैत सिंह नेगी, भरत सिंह राणा, शीशपाल राणा, संजय कक्कड़, नरेंद्र पवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

