ब्रेकिंग

टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 13 अगस्त जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में टिहरी गढ़वाल में ‘PM-RAHAT’ (प्रधानमंत्री राहत) योजना के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में टिहरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश जी ने चिकित्सा अधिकारयों /नर्सिंग ऑफिसर /BFA को संबोधित करते हुए कहा कि गोल्डन आवर्स के अंदर पेसेंट की जान बचाना हमारी प्राथमिक कर्तव्य है, पैसे की कमी के कारण कोई उपचार से वंचित न रहे उसका PMRahat (कैशलेस उपचार) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को (बिना किसी वित्तीय बाधा के) देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में एक निश्चित राशि तक का मुफ्त/कैशलेस इलाज प्रदान किया जाता है, ताकि समय पर इलाज न मिलने के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!