


मुनि की रेती, 31 जुलाई। शीशम झाड़ी स्थित नीलकंठ आश्रम में शिवराम दास महाराज (नीलकंठ बाबा) की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातःकाल पंडित अमरदीप शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ आश्रम पहुंचे राज्य निर्माण आंदोलन परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल ने शिवराम दास महाराज (नीलकंठ बाबा) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महंत विवेक दास, ने सभी का स्वागत किया
अमित रघुवंशी, राजेश रघुवंशी एवं विलास रघुवंशी ने सुभाष बर्थवाल का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर अमित रघुवंशी राजेश रघुवंशी विलास रघुवंशी राधा कृष्ण शुक्ला वीएम शर्मा बालमुकुंद शर्मा दिल्ली वाले आदि भक्तगण उपस्थित रहे.

