ब्रेकिंग

ऋषिकेश पार्षदों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात, वार्डों की समस्याओं से कराया अवगत



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )30 जुलाई नगर निगम ऋषिकेश के  पार्षदों ने गुरुवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, पेयजल, जल निकासी, सफाई तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को गति देकर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने पार्षदों से जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने का भी आह्वान किया।

समस्याओं के समाधान का भरोसा मिलने पर पार्षदों ने विधायक डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, आशु डंग, अजय दास, राजेश कोठियाल, सोनू प्रभाकर, विनोद नाथ, हर्षवर्धन रावत (पिंटू), दिनेश रावत, राजेश दिवाकर, मुस्कान, सिमरन उप्पल, माधवी गुप्ता, संध्या बिष्ट, पायल बिष्ट, रेहा ध्यानी, ज्योति पासवान, सुनीता भारद्वाज, पार्षद प्रतिनिधि किशन मंडल, नवीन नौटियाल, सुजीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!