रायवाला क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु हरसंभव कदम उठाए जा रहे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) रायवाला  20 जून ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रायवाला मंडल अंतर्गत प्रतीत नगर ग्राम सभा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने फूलमालाओं, जयकारों एवं अभिनंदन के साथ अपने विधायक के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रतीत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से लगभग 32 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण के कारण ही सरकार की नीतियां और योजनाएं जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।

इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, बिना बंगवाल, सरस्वती अधिकारी, अंजू बडोला, सुषमा तिवारी, लक्ष्मी गुरुंग, करण मौर्या, पंकज भंडारी, बबीता कमल कुमार, सतपाल सैनी, राकेश डंगवाल, सुरेश चंद कुकसाल एवं मान सिंह कलुड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!