ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान



ऋषिकेश  31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ घाट चौक से प्रारंभ होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। दौड़ के उपरांत त्रिवेणी घाट परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा घाट पर पड़े प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!