राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब मुनिकीरेती की ओर से गोष्ठी आयोजित



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनिकीरेती 13 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर प्रेस क्लब मुनिकीरेती की ओर से नगर पालिका मुनिकीरेती के सभागार में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में हिंदी भाषा के महत्व, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन सुदीप पचभैया ने किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अधीर कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान उपस्थित रहीं। प्रेस क्लब मुनिकीरेती के अध्यक्ष संजय बडोला सहित आशीष लखेरा, भारत भूषण कुकरेती, धनीराम बिंजोला और नवीन चंद्र ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर सूर्यचंद्र सिंह चौहान, रामकृष्ण पोखरियाल, विनोद बिजलवान, सत्येंद्र चौहान, अशोक शर्मा (क्रेजी,) विनोद द्विवेदी सहित अन्य वक्ताओं ने हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत और उसके महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा है। आधुनिक दौर में हिंदी को तकनीक, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महंत मनोज द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश राणा, हृदय राम सेमवाल, कमल सिंह राणा, घनश्याम नौटियाल, रामावल्लभ भट्ट, जबर सिंह पवार शूरवीर सिंह चौहान इंदिरा आर्य, सीमा बिजलवान, मीना मंडवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!