मदननेगी में तहसील दिवस का आयोजन कर समस्याओं का किया निराकरण



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 02 जून प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जनपद क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले तहसील दिवस के निर्धारित रोस्टर के अनुसार मंगलवार 02 जून 2026 को जनपद के उपतहसील मदननेगी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत भी उपस्थित रही।

तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय विकास परक योजनाओं की जानकारी दी गयी, वहीं विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को लाभन्वित किया गया। इस अवसर पर 18 फार्मर रजिस्ट्री की गयी तथा 40 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सम्बन्धी प्राप्त आवेदनों को पंजीकृत किया गया जिन पर जल्द कार्यवाही की जायेगी।

तहसील दिवस कार्याक्रम में प्राप्त शिकायत/मांग पत्रों में ग्राम कफलोग की फूला देवी द्वारा एडीएम को अवगत कराया कि वर्तमान में उनके पास आवास नही है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने की मांग की गयी, जिस पर एडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम खोला पट्टी धारमण्डल निवासियों द्वारा पेयजल के बिल बहुत अधिक आने की शिकायत पर जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम प्रधान जलवाल गांव द्वारा गैस आपूर्ति सम्बन्धी शिकायत की गयी जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम सांदणा की फ्योंला देवी द्वारा शिकायत की, कि भारत गैस एजेन्सी की उपभोक्त है तथा नई टिहरी गैस ऐजेन्सी में तीन से चार बार चली गयी है जबकि केवाईसी नही हो पा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें मौखिक रूप से सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों द्वारा की गयी जिस पर एडीएम ने सम्बन्धित विभाग के सहयोग से निस्तारित की गयी। उन्होंनें विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने तथा आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!