हिमालय की गूंज, Author at Himalaya ki goonj

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पालिका मुनि की रेती में 99.55 लाख रूपए की लागत से होने वाली योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 25 जुलाई को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला पहुंचने पर सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व सभासदों ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कैबिनेट मंत्री ने राज्य वित्त एवं निकाय निधि से होने वाली दो योजनाओं वार्ड संख्या 04 में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य व वार्ड संख्या 09, 14 बीघा में पब्लिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने दोनों निर्माण कार्यों को नगर क्षेत्र की विशिष्ट उपलब्धि बताया। कहा कि इस लाइब्रेरी में नगर के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही सामुदायिक भवन के निर्माण से मध्यम वर्गीय परिवारों के आयोजनों में सुविधा होगी। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि 63.92 लाख रूपए की लागत से वार्ड संख्या 09 में लाइब्रेरी व 35.63 लाख रूपए की लागत से वार्ड 04 में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है। दोनों निर्माण कार्यों के शिलान्यास पर पालिकाध्यक्ष ने समस्त नगर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री से समय-समय पर निकाय के विकास कार्यों हेतु सहयोग करने की अपील की, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक रूप से आश्वसत किया। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने किया।

मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष घिल्ड़ियाल, सभासद मीनू गोडियाल, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, अरविंद नेगी, रोहित गोडियाल, सचिदानंद पैन्यूली, समाजसेवी देवेश उनियाल, सतीश गुप्ता, अवर अभियंता सचिन, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल, प्रकाश अवस्थी, अनुज, अमित नेगी, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, बाबू सिंह, महिपाल आदि उपस्थित थे।

The post कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पालिका मुनि की रेती में 99.55 लाख रूपए की लागत से होने वाली योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।  appeared first on Himalaya ki goonj.

‎श्रीदेव सुमन पुण्यतिथि दिवस पर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  टिहरी 25 जुलाई,  अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद में श्रीदेव सुमन पुण्यतिथि दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। जिला कारागार नई टिहरी स्थित श्रीदेव सुमन स्मृति स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

‎कार्यक्रम के दौरान स्मृति स्थल पर स्थापित श्रीदेव सुमन की प्रतिमा के साथ उनकी ऐतिहासिक बेड़ियां भी दर्शनार्थ रखी गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट करते हुए ‘अमर शहीद श्रीदेव सुमन अमर रहें’ के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

‎मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन का जीवन सत्य, न्याय और जनाधिकारों के लिए संघर्ष की अमिट मिसाल है। उनका त्याग और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

‎अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी मोहन सिंह रावत ने कहा कि श्रीदेव सुमन के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

‎इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में मुख्य विकास अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका एवं अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों एवं योजनाओं की जानकारी भी ली।

‎स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता को मुख्य विकास अधिकारी ने डाइजर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में अंजली रतूड़ी प्रथम, यशस्वी द्वितीय एवं आरोही तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में फैजल प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय तथा महेश बेलवाल तृतीय रहे। ओपन बालिका वर्ग में मानसी प्रथम,  बबीता नेगी द्वितीय एवं मनीषा भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ओपन बालक वर्ग में अनूप ने प्रथम, अमन ने द्वितीय तथा रक्षित पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

‎उल्लेखनीय है कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने तत्कालीन टिहरी रियासत में जनाधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। कारावास के दौरान 84 दिन के ऐतिहासिक आमरण अनशन के बाद 25 जुलाई 1944 को उन्होंने मातृभूमि और जनहित के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में श्रीदेव सुमन स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

‎कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, जेल अधीक्षक अभिलाष गैरोला, तहसीलदार धीरज राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post ‎श्रीदेव सुमन पुण्यतिथि दिवस पर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि appeared first on Himalaya ki goonj.

ऋषिकेश आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहतकोष से लगभग 20 चेक वितरित किए
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 24 जुलाई  ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में लगभग 20 चेक वितरित किए। इस सहायता में विशेष रूप से बीमारी से पीड़ित, आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को प्राथमिकता दी गई।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंदों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कठिन परिस्थितियों में लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हो और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। डॉ. अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें सहायता दिलाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर ऋषिकेश तहसीलदार प्रदीप नेगी, क्षेत्रीय पटवारी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, अरविंद चौधरी, विपिन कुकरेती, सुनीता देवी, राजबीर, मधु डबराल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post ऋषिकेश आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहतकोष से लगभग 20 चेक वितरित किए appeared first on Himalaya ki goonj.

‎निर्माणाधीन खेल हॉस्टल का कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें: जिलाधिकारी
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) नरेंद्र नगर /टिहरी 24 जुलाई,  जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शुक्रवार को नरेंद्रनगर स्थित जिला खेल कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माणाधीन खेल हॉस्टल सहित विभिन्न खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन खेल हॉस्टल, बैडमिंटन कोर्ट, स्पोर्ट्स हॉस्टल, टेबल टेनिस कक्ष, ओपन जिम तथा अन्य खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि अवस्थापना पुनर्वास इकाई द्वारा लगभग 1.22 करोड़ रुपये की लागत से 20 खिलाड़ियों की आवासीय क्षमता वाला खेल हॉस्टल निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

‎उन्होंने निर्माणाधीन हॉस्टल में खिलाड़ियों के लिए एक कॉमन रूम विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे अध्ययन एवं खेल गतिविधियों के अतिरिक्त समय में सामूहिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकें। साथ ही उन्होंने हॉस्टल में पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने, छत की ओर जाने वाले गेट को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कराने तथा खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूर्व में परिसर में राजकीय इंटर कॉलेज संचालित होता था, जो वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर को खेल विभाग परिसर के समीप स्थित जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

‎जिलाधिकारी ने खेल परिसर की समुचित देखरेख पर बल देते हुए छत पर पड़े अनुपयोगी एवं पुराने सामान को हटाने, भवन की छत एवं दीवारों पर सीलन से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने तथा छत पर मैटिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखी जाएं।

‎निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post ‎निर्माणाधीन खेल हॉस्टल का कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें: जिलाधिकारी appeared first on Himalaya ki goonj.

मुनिकीरेती कावड़ मेला समीक्षा बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनि की रेती टिहरी  24 जुलाई,

‎कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत नगर पालिका सभागार, मुनिकीरेती में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकी पुल, मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र, रामझूला पुल तथा बजरंग सेतु सहित प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रामझूला पुल को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस एवं एसडीआरएफ की तैनाती, घाटों की सुरक्षा, शौचालय, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने, गंगा के जलस्तर की निरंतर निगरानी रखने, आवश्यकता पड़ने पर समय से चेतावनी प्रसारित करने तथा सभी ड्यूटी स्थलों पर कार्मिकों की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलों पर किसी भी प्रकार की क्षति होने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

‎जिलाधिकारी ने लक्ष्मण झूला, जानकी सेतु एवं बजरंग सेतु पर समय से व्यू-कटर लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को पुलों पर रुककर फोटो एवं वीडियो बनाने से रोका जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे और आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, नियमित साफ-सफाई एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

‎इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ढालवाला, चन्द्रभागा एवं मुनिकीरेती पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पार्किंग स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने, पार्किंग रेट सूची प्रदर्शित करने तथा पार्किंग पर्ची पर पार्किंग स्थल का नाम एवं संपर्क नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती को कांवड़ यात्रा मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट टॉयलेट, मोबाइल टॉयलेट एवं पिंक टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎संयुक्त निरीक्षण के दौरान भद्रकाली क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली एलईडी स्क्रीन को आई-लेवल पर लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को यातायात रूट प्लान, मौसम संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान उन्होंने भद्रकाली में निर्माणाधीन पुलिस बैरक का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को रैन बसेरा संचालित अवस्था में रखने, प्रमुख स्थलों पर साइनेज लगाने, खोया-पाया केंद्र स्थापित करने तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

‎इसके उपरांत नगर पालिका सभागार, मुनिकीरेती में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा से संबंधित सभी रेखीय विभागों को कंट्रोल रूम स्थापित कर 24×7 कार्मिकों की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

‎बैठक में कांवड़ मेला-2026 के सफल संचालन को लेकर स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, यातायात एवं परिवहन प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्य सुरक्षा, होटल एवं ढाबों में साफ-सफाई एवं रेट सूची का अनिवार्य प्रदर्शन, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

‎जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, नगर पालिका मुनिकीरेती एवं नगर पंचायत तपोवन को कांवड़ क्षेत्र में स्थित विद्युत पोल, स्ट्रीट लाइट पोल एवं अन्य संरचनाओं की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों एवं टावरों की बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विद्युत पोल का सेफ्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को सभी घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच, वन विभाग को यात्रा मार्ग पर बाधक पेड़ों की समयबद्ध लॉपिंग-चॉपिंग तथा नीर वाटर फॉल को अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए।

‎खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का नियमित निरीक्षण करने तथा रेट सूची प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा अग्निशमन विभाग को सभी उपकरण पूर्णतः क्रियाशील रखने को कहा।

‎मुख्य चिकित्साधिकारी को कांवड़ यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस तैनाती के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने, आवश्यक स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने तथा यात्रा अवधि में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आश्रम एवं स्वयंसेवी संस्थाएं स्वास्थ्य शिविर लगाना चाहती हैं, उनके साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

‎वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों एवं घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए क्यूआरटी की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए तैयार किए गए यातायात प्रबंधन एवं ट्रैफिक प्लान की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

‎बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती प्रदीप चौहान, अधिशासीय अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट मुनि की रेती अधिशासी अधिकारी तपोवन ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेश लांबा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुनिकीरेती कावड़ मेला समीक्षा बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा appeared first on Himalaya ki goonj.

नगर निगम वार्ड 38 और 39 में सीवर लाइन निर्माण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान ने किया औचक निरीक्षण
​ ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 24 जुलाई  महापौर शम्भू पासवान  द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 38 और 39 में वर्तमान में गतिमान सीवर लाइन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

​निरीक्षण के दौरान शम्भू पासवान ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के पश्चात खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण और लेवलिंग पूरी सावधानी के साथ की जाए । उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की लेवलिंग इस प्रकार से हो ताकि बरसात या सामान्य दिनों में क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी कार्य निर्धारित मानकों और पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ।

​इस स्थलीय निरीक्षण के अवसर पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट सहित ज्योति सजवान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, अवर अभियंता संदीप रतुड़ी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

The post नगर निगम वार्ड 38 और 39 में सीवर लाइन निर्माण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान ने किया औचक निरीक्षण appeared first on Himalaya ki goonj.

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत देवप्रयाग की बैठक, विकास कार्यों की गयी समीक्षा
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  टिहरी 23 जुलाई  विकास खण्ड देवप्रयाग की क्षेत्र पंचायत की बैठक गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय हिन्डोलाखाल स्थित सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा से हुई। इसके बाद विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, तथा पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सदन के समुख अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास संबंधी प्रस्ताव रखे तथा उनका शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना है। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख विकास कैन्तुरा, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

The post ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत देवप्रयाग की बैठक, विकास कार्यों की गयी समीक्षा appeared first on Himalaya ki goonj.

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण के तृतीय दिवस जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्य के निर्देश
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )  टिहरी 23 जुलाई

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के प्रकाशन हेतु आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस का प्रशिक्षण जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को सतर्कता, संयम तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखता है और वही सीख भविष्य में उसके कार्यों के साथ-साथ समाज, देश और दुनिया के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी विषय में कोई शंका हो तो निःसंकोच प्रश्न पूछकर उसका समाधान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें, क्योंकि उनके कार्यों से उनकी पूरी टीम प्रेरणा लेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आप के द्वारा प्रशिक्षण के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से दूसरे चरण के प्रशिक्षण को भी गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक ग्रहण करने को कहा, ताकि जनगणना से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपादित किए जा सकें।

तृतीय दिवस के प्रशिक्षण में तहसील गजा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग एवं नैनबाग तथा नगर पंचायत गजा एवं नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के चार्ज अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन की कार्यप्रणाली, ग्राम एवं नगर स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अद्यतन अभिलेखीकरण, संबंधित प्रपत्रों एवं आंकड़ों के सत्यापन तथा अन्य प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह एवं नीरज कुमार, जिला कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला, जिला कार्यालय के कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

The post जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण के तृतीय दिवस जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्य के निर्देश appeared first on Himalaya ki goonj.

टिहरी झील रिंग रोड परियोजना के प्रभावितों की जनसुनवाई सम्पन्न
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 22 जुलाई जन सुनवाई के दूसरे दिन आज अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अंतर्गत टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण) परियोजना के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन से संबंधित जनसुनवाई डोबरा-चांठी पुल के समीप आयोजित की गई।

जनसुनवाई में तहसील मदननेगी एवं टिहरी के 09 प्रभावित ग्रामों—रौणिया, सेम, कोलधार, गडोली, रौंलाकोट, झिंवाली, चांठी, मरोड़ा एवं तिवाड़गांव—के 50 प्रभावित कास्तकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 13 कास्तकारों द्वारा अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराए गए, जिनके निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की आपत्तियों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की समस्त प्रक्रिया उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आपत्तियों का समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

जनसुनवाई के दौरान विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि दीपक कुमार, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, प्रधान सहायक बीना सेमवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post टिहरी झील रिंग रोड परियोजना के प्रभावितों की जनसुनवाई सम्पन्न appeared first on Himalaya ki goonj.

बौराड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान मे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनो ने एक दिवसीय शिविर का लाभ लिया
ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )  टिहरी 22 जुलाई समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज नई टिहरी बौराड़ी में आयोजित किया गया ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनपद के दिव्यांग जनो के अनिवार्य प्रमाण पत्र जारी करने तथा कृत्रिम उपकरण वितरित करने के साथ अन्य लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करना था।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न स्थानों पर शिविरों का समय समय पर आयोजन किया गया इसी क्रम में बुद्धवार 22 जुलाई को नई टिहरी के प्रताप इण्टर कॉलेज में दिव्यांगजनों हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिससे कि जनपद के दिव्यागजों को सभी प्रकार को सुविधाएं एक स्थान पर मिल सके ।

इस अवसर विभिन्न क्षेत्रो से आये दिव्यांग जनो द्वारा अपनी समस्या / मांग से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर में नाक, कान आदि के चिकित्सक सहित मनोचिकित्सको द्वारा लोगों का परीक्षण किया गया ।

साथ ही आधार कार्ड, यूडीआईडीकार्ड आदि भी बनाये गये हैं ।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गये साथ ही जिलाधिकारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत, समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित कर प्रमाण पत्र दिए गए ।

शिविर में कुल 352 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 112 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। इसके अतिरिक्त 70 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। वहीं 65 लाभार्थियों द्वारा यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन किए गए तथा 15 बच्चों के आधार कार्ड भी बनाए गए।

आयोजित शिविर में आवगमन हेतु प्रत्येक क्षेत्र वार वाहनों की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गयी थी ताकि शिविर में आने वाले दिव्यांग जनों व उनके परिजनो को कोई समस्या न हो ।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी मोहन सिंह रावत, भाजपा के जयेन्द्र पंवार, बलवन्त सिंह रावत सहित स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

The post बौराड़ी में  समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान मे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनो ने एक दिवसीय शिविर का लाभ लिया appeared first on Himalaya ki goonj.